जीवन में प्रेरणा भर देने वाली 25 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक कहानियाँ | 25 Best Motivational Stories In Hindi
Friends, जीवन में प्रेरणादायक कहानियों ( Motivational Story In Hindi) का एक अलग ही महत्त्व है. जीवन में अक्सर ऐसे क्षण आते हैं, जब हम स्वयं को निराशा के भंवर में फंसा पाते हैं. ऐसे में किसी के बोले गए प्रेरक शब्द या कहीं लिखे प्रेरक वाक्य या फिर प्रेरणादायक कहानियाँ ( Inspirational Story In Hindi ) हमें निराशा के उस भंवर से बाहर निकालकर नए जोश का संचार करती हैं. इस पोस्ट में लिखी मन में जोश भर देने वाली 25 सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक कहानियों ( Short Motivational Story In Hindi With Moral ) को पढ़कर आप आत्मसाथ कर सकते हैं. पढ़ें : Short Motivational Story In Hindi With Moral : एक समय की बात है. एक राज्य में एक प्रतापी राजा राज करता था. एक दिन उसके दरबार में एक विदेशी आगंतुक आया और उसने राजा को एक सुंदर पत्थर उपहार स्वरूप प्रदान किया. राजा वह पत्थर देख बहुत प्रसन्न हुआ. उसने उस पत्थर से भगवान विष्णु की प्रतिमा का निर्माण कर उसे राज्य के मंदिर में स्थापित करने का निर्णय लिया और प्रतिमा निर्माण का कार्य राज्य के महामंत्री को सौंप दिया. महामंत्री गाँव के सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार के पास गय...